Home / News / चित्रकूट: एएसपी के नेतृत्व में कोतवाली कर्वी पुलिस की पैदल गश्त व संदिग्धों की चेकिंग

चित्रकूट: एएसपी के नेतृत्व में कोतवाली कर्वी पुलिस की पैदल गश्त व संदिग्धों की चेकिंग

रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – आज दिनाँक 28.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्याम प्रताप पटेल की उपस्थिति में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली कर्वी पुलिस बल द्वारा कर्वी शहर में मिश्रित आबादी क्षेत्र,बाजार, भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया। पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारीबंधुओ एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क पर अवैध रुप किए अतिक्रमण को हटवाया गया साथ ही शराब की दुकान,होटल/ढाबा एवं दो/चार पहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now