Home / News / चित्रकूट -जिलाधिकारी के निर्देश का संज्ञान लेकर आबकारी विभाग ने अवैध शराब सहित राजू निषाद को गिरफ्तार किया

चित्रकूट -जिलाधिकारी के निर्देश का संज्ञान लेकर आबकारी विभाग ने अवैध शराब सहित राजू निषाद को गिरफ्तार किया

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – जिलाधिकारी जनपद-चित्रकूट को शिकायत प्राप्त हुयी कि राजू निषाद उर्फ राजौवा निवासी ग्राम डिलौरा, थाना कर्वी, जनपद-चित्रकूट द्वारा अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। उक्त शिकायत के दृष्टिगत जिलाधिकारी के दिये गये निर्देश के अनुक्रम में प्रणव कुमार पाण्डेय, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-1, कर्वी द्वारा मय स्टाफ दिनांक 31 जनवरी 2026 को राजू निषाद उर्फ राजौवा पुत्र श्रीपाल के घर एवं दुकान की सघन तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान देशी शराब के मस्तीह ब्राण्ड के 10 पौवे (मस्तीह ब्राण्ड धारिता 200 एम.एल.) जो अवैध रूप से बिक्री करते हुये पाये गये। अवैध शराब (10 पौवे मस्तीह ब्राण्ड) को जब्त करते हुये अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम 1910 (यथा संशोधित) की सुसंगत धाराओं में नियमानुसार अभियोग पंजीकृत किया गया। शिकायत के दृष्टिगत बीट सिपाही एवं मुखबिर खास को सतत् दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now