Home / News / चित्रकूट -एसपी अरुण कुमार सिंह द्वारा थाना बरगढ़, चौकी हरदीकलां एवं ग्राम कल्चिहा में निर्माणाधीन पुलिस मल्टीपर्पज बिल्डिंग का किया निरीक्षण

चित्रकूट -एसपी अरुण कुमार सिंह द्वारा थाना बरगढ़, चौकी हरदीकलां एवं ग्राम कल्चिहा में निर्माणाधीन पुलिस मल्टीपर्पज बिल्डिंग का किया निरीक्षण

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी मऊ फहदअली की उपस्थिति में थाना बरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत चौकी हरदीकलां में निर्माणाधीन पुलिस आवास एवं ग्राम कल्चिहा में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्माणाधीन पुलिस मल्टीपर्पज बिल्डिंग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित मानकों का गहन अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने तथा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के लिए भी निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस मल्टीपर्पज बिल्डिंग के निर्माण से पुलिस विभाग की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा पुलिस कर्मियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी जिससे आमजन को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ श्रीमती रीता सिंह,पीआरओ पुलिस अधीक्षक पंकज तिवारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now