ब्यूरो संजय मिश्रा
पहाड़ी- (चित्रकूट ) पहाड़ी क़स्बा निवासी युवा समाजसेवी शिवमंगल अग्रहरि के द्वारा लगातार हमेशा से असहाय गरीबों के हित में निरंतर कार्य करते हुए देखा जाता है,कभी गरीबों को खाना खिलाना हो पहनने के लिए कपड़े उपलब्ध कराना हो एवं दिमाग से कमजोर अपने घर से बेघर असहाय गरीबों को उनके घर तक पहुंचाने तक के कार्य इनके द्वारा किए जा चुके हैं। लगातार पड़ रही भीषण ठंड एवं कोहरा को देखते हुए आज ढूढ ढूंढ कर ऐसे ही असहाय गरीबों को खोज कर उच्च क्वालिटी का कंबल वितरण करने का काम कस्बा पहाड़ी में युवा समाजसेवी शिवमंगल अग्रहरि के द्वारा किया गया। इस पुनीत कार्य को देखते हुए जगह-जगह मौजूद स्थानीय ग्रामीणो सहित मौके पर मौजूद पर्यटक एवं राहगीरों ने प्रशंसा किया। पेशे से तेजतर्रार युवा पत्रकार एवं समाजसेवी ने शिवमंगल अग्रहरि जानकारी देते हुए बताया कि इंसानियत से बढ़कर जिंदगी में कुछ भी नहीं है निराश्रित असहाय गरीबों की सेवा एवं मदद करना ही मेरा जीवन का लक्ष्य है इंसानियत एवं गरीबों की सेवा असहयों की सेवा ही भगवान की पूजा होती है
चित्रकूट -असहाय गरीबों को समाजसेवी शिवमंगल अग्रहरि ने भीषण ठंड में वितरित किया निशुल्क कंबल






