ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -सीसीटीएनएस योजना के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्यप्रदर्शन के आधार पर मुख्यालय तकनीकी सेवाएं, उत्तर प्रदेश द्वारा फरवरी 2026 के आंकड़ों के अनुसार जारी प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद चित्रकूट पुलिस ने 100% अंक प्राप्त करते हुए एक बार फिर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि चित्रकूट पुलिस की कार्यकुशलता, त्वरित निस्तारण और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, उत्तर प्रदेश नवीन अरोरा द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यपाल सिंह एवं सीसीटीएनएस डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर का दायित्व निभा रहे कंप्यूटर ऑपरेटर शरद यादव के कार्यों की प्रशंसा की गयी है। मुख्यालय द्वारा टीमवर्क, उत्तरदायित्व व विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु किए गए प्रयासों की सराहना की गई और भविष्य में भी इसी मनोयोग एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।सीसीटीएनएस क्या है?
सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) एक एकीकृत ऑनलाइन प्रणाली है, जिसके माध्यम से किसी भी अपराध से संबंधित रिपोर्ट, विवेचना की अद्यतन स्थिति, आरोपियों की गिरफ्तारी, केस डायरी से लेकर चालान प्रस्तुत होने तक की सभी आवश्यक कार्यवाही ऑनलाइन दर्ज की जाती है। यह प्रणाली पारदर्शी, तीव्र और प्रभावी पुलिस कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण आधार है।
सीसीटीएनएस रैंकिंग में शामिल प्रमुख पोर्टल इन सभी पोर्टलों पर श्रेष्ठ फीडिंग, समयबद्ध अपलोडिंग तथा सतत मॉनिटरिंग के आधार पर जनपद चित्रकूट को पहला स्थान प्राप्त हुआ-
1.CCTNS Portal के IIF Forms
- Training Certificate Portal
3.Pared Portal
4.Field Unit Portal
5.PG Portal
6.Foot Patrolling Portal
7.CRIMAC Portal
8.ICJS Portal
9.Crime Analytical Portal
10.NAFIS Portal
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट एवं अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के कुशल नेतृत्व में प्राप्त यह उपलब्धि जनपदीय पुलिस की तकनीकी दक्षता, अनुशासन और त्वरित निस्तारण की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।






