Home / News / चित्रकूट: कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार….

चित्रकूट: कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार….

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण/ब्रिकी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सरधुवा रामसिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 अजहर जमाल व उनकी टीम द्वारा अभियुक्त अनेश पुत्र रामसजीवन निवासी ग्राम बरेठी थाना सरधुवा जनपद चित्रकूट को 05 लीटर कच्ची देशी शराब महुआ के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सरधुवा पर धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now