चित्रकूट – तहसील राजापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामवासी ग्राम मिर्जापुर परगना व तहसील राजापुर चित्रकूट द्वारा जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग के समक्ष प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि ग्राम मिर्जापुर में विगत 11 वर्षों से चकबन्दी प्रक्रिया चल रही है, जो लगभग समाप्त होने को है, परन्तु ग्राम की अनुसूचितजाति बस्ती को आवागमन हेतु रास्ता नहीं है। अतः जनहित को ध्यान में रखते हुये चकमार्ग देकर मुख्यमार्ग से जोड़े जाने की मांग की गई। जिस पर जिलाधिकारी चित्रकूट द्वारा बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, चित्रकूट को स्थलीय निरीक्षण कर प्रकरण का त्वरित समाधान कराये जाने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी चित्रकूट द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में त्वरित कार्यवाही करते हुये बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी चित्रकूट द्वारा ग्राम के गाटा सं0 459/1 रकबा 0.0150 हेक्टेयर का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त चकबन्दी अधिकारी को चकमार्ग देकर मुख्यमार्ग से जोडने के संबंध में विधिक कार्यवाही करने हेतु कहा गया। चकबन्दी अधिकारी द्वारा प्रभावी न्यायिक कार्यवाही करते हुये ग्राम के गाटा सं0 459/1 पर चकमार्ग प्रदिष्ट कर तथा उसे पक्की सड़क से जोडते हुये ग्रामवासियों की लम्बे समय से लंबित समस्या का समाधान हो गया है। ग्राम प्रधान मिर्जापुर व अन्य ग्रामवासी द्वारा अपनी समस्या के त्वरित, प्राभावी व समयबद्ध समाधान के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा चकबन्दी विभाग के कार्यों की सराहना की गई।
ब्यूरो संजय मिश्रा






