Home / Events / चित्रकूट -डीएम पुलकित गर्ग द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया….

चित्रकूट -डीएम पुलकित गर्ग द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया….

चित्रकूट – निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा जनपद के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्थानीय ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण संपन्न किया गया।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की द्वि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्म अवलोकन किया और सुरक्षा मानकों पर निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने तैनात सुरक्षाकर्मियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मशीनों की निगरानी में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।जिला अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वेयरहाउस के सभी CCTV कैमरे क्रियाशील रहें, कैमरे में कोई समस्या आती है तो तत्काल अवगत कराते हुए सही कराएँ
जिलाधिकारी ने कहा कि उपस्थिति रजिस्टर मेनटेन रहना चाहिए किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए।
कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता और पारदर्शिता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजनीतिक दलों की उपस्थिति में यह निरीक्षण निष्पक्ष चुनाव प्रणाली के प्रति जनता के विश्वास को और सुदृढ़ करता है।
राजनीतिक दलों की सहभागिता
लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जिसमे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चंद्रशेखर, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव, बहुजन समाज पार्टी से सोनपाल वर्मा,
अध्यक्ष आम आदमी पार्टी संतोषी लाल शुक्ला, महासचिव आम आदमी पार्टी
जितेन्द्ग गोयल, जिला महासचिव अपना दल एस फूल सिंह, जिला महामंत्री भाजपा अश्विनी कुमार अवस्थी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कुशल सिंह पटेल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से रुद्र प्रसाद मिश्रा, अपना दल यस अध्यक्ष हेमराज सिंह सहित जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ब्यूरो संजय मिश्रा

[post-views]
Share
Now