Home / News / चित्रकूट -अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन के अशोक नामदेव बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

चित्रकूट -अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन के अशोक नामदेव बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के नामदेव ललितपुर द्वारा बुन्देलखण्ड का भ्रमण कर संगठन को मजबूत कर रहे हैं व हर जिला में संगठन का विस्तार कर रहे हैं इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चित्रकूट आगमन पर नामदेव दर्जी समाज धर्मशाला परिक्रमा मार्ग बरहा हनुमान जी खोही चित्रकूट में पधार कर समाज बन्धुओं से मुलाकात कर सर्वसम्मति से नामदेव दर्जी समाज धर्मशाला चित्रकूट के अध्यक्ष पत्रकार अशोक नामदेव निवासी पहाड़ी बुजुर्ग को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक नामदेव ने कहा कि संगठन के प्रति निष्ठा व ईमानदारी से काम करुंगा व जिस विश्वास के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा तथा समाज के हर व्यक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करुंगा वहीं धर्मशाला के प्रबंधक राकेश नामदेव निवासी तुलसी नगरी राजापुर को जिला प्रभारी तथा डा हरीशंकर नामदेव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई वहीं अशोक नामदेव के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राकेश नामदेव जिला प्रभारी तथा डा हरीशंकर नामदेव को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर चित्रकूट नामदेव दर्जी समाज के मोहन नामदेव पहाड़ी सोहन नामदेव रामपुर मनोज नामदेव मऊ राजा नामदेव मानिकपुर विनोद नामदेव राजेश्वर नामदेव राकेश नामदेव कीरत नामदेव सर्वेशानंद महराज सहित खंगार समाज धर्मशाला चित्रकूट के अध्यक्ष भोला नाथ खंगार पत्रकार साथी शैलेन्द्र सिंह रामनारायण साहू गोपीचंद पांडेय संजय मिश्रा दिनेश कुशवाहा अनिल कुमार अर्जुन कश्यप ने जताई खुशी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now