Home / News / प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में सफल बच्चे सम्मानित

प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में सफल बच्चे सम्मानित

प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न नावकोठी.हर घर तिरंगा -2026 अभियान के तहत  मेरा भारत मेरा संकल्प- विकसित भारत 2047 थीम पर आधारित प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता बुधवार को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालय ,नावकोठी में आयोजित की गयी.        इस प्रतियोगिता में भाषण, पेंटिंग एवं निबंध में संकुल स्तर पर कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 से 12 में प्रथम स्थान पर चयनित बच्चों ने भाग लिया.कक्षा 6 से 8 के छात्रों के लिए निबंध लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता तथा कक्षा 9 से 12 के बच्चों के लिए भाषण हिंदी एवं अंग्रेजी,पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी.          निबंध प्रतियोगिता में 17 बच्चे, पेंटिंग प्रतियोगिता में 18बच्चे भाषण में 8 बच्चों ने भाग लिया.इस प्रतियोगिता में निबंध लेखन प्रतियोगिता कक्षा 6-8 में हिमांशु कुमार भारती,चक्का के छात्र, निबंध लेखन प्रतियोगिता कक्षा 9-12 में ज्योति कुमारी,सैदपुर विष्णुपुर की छात्रा,पेंटिंग प्रतियोगिता कक्षा 6-8 में सोनम कुमारी,चक्का विद्यालय की छात्रा,पेंटिंग प्रतियोगिता कक्षा 9-12में प्रियंका कुमारी समसा की छात्रा,भाषण प्रतियोगिता में अंजली कुमारी,ररिऔना की छात्रा चयनित हुए.प्रखंड स्तर पर चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.इस दौरान सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.         कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक अरूण कुमार मालाकार,अमित कुमार, निर्णायक मंडल के सदस्य कुमुद रंजन ,खुशबू कुमारी, विकास कुमार, अंजली कुमारी,रिया वैश्य,अभिमन्यु पासवान, एच एम शंभु महतो,शुभम कुमार,डाटा ऑपरेटर नवनीत कुमार समेत विभिन्न विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे.

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now