बता दे, हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम, सेक्टर 3 में मंगलवार को टीजीटी के लिए राज्यस्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 7441 टीजीटी अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व मनोहर लाल की तारीफ की और कहा कि प्रदेश के युवाओं को मनोहर लाल ने सम्मान दिया।
सैनी को पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का सबसे करीबी माना जाता है..
नियुक्ति पत्र वितरीत करते समय मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत खुशी का दिन है। भाजपा शासन में प्रदेश का विकास हो रहा है। एक लंबे समय के बाद आपके चेहरे पर खुशी देखी। यह मेरे लिए गर्व का विषय है। आप सभी को दिल से सलाम है, आपने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आप लोग आगामी पीढ़ियों को तराशते हैं। सैनी को पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का सबसे करीबी माना जाता है। संघ के दिनों से दोनों एक दूसरे को जानते हैं। माना जाता है कि पूर्व सीएम ने ही उन्हे कुरुक्षेत्र से टिकट दिए जाने की पैरवी की थी।
हमारे शिक्षक सेवा भाव से काम करते हैं…
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने आधी रात में रिजल्ट तैयार होते ही घोषित किया। हम सभी का विजन स्पष्ट रहना चाहिए। हमारे शिक्षक सेवा भाव से काम करते हैं। शिक्षा के धन को आपसे कोई नहीं छीन सकता। शिक्षा बांटने से और बढ़ती है, मुख्यमंत्री सैनी ने पूर्व मनोहर लाल की तारीफ की और कहा कि प्रदेश के युवाओं को मनोहर लाल ने सम्मान दिया। उन्होंने युवाओं का भविष्य संवारा। हम मनोहर लाल की तरह तेज गति से विकास कर रहे हैं। मनोहर लाल ने सख्ती से पर्ची-खर्ची को बंद किया। यह पारदर्शिता मनोहर लाल की तपस्या है।
विपक्ष लोगों को बरगलाने का काम करती है..
सीएम ने आगे कहा कि 2014 से पहले मंत्रियों के बेटे को नौकरियां मिलती थी। अब खबरें आती है रिक्शा वाले का बेटा अधिकारी बना। अब भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे डाला जाता है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग लोगों को बरगलाने का काम करती है। बिना पर्ची खर्ची के हमने नौकरियां दी वहीं विपक्षियों ने भर्ती रोको गैंग खड़ा किया। रिजल्ट आता नहीं और विपक्ष कोर्ट चली जाती है। हमारी सरकार काम करने वाली सरकार है, हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है। हमें पीएम मोदी की सपनों को साकार करना है, इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली,विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता समेत मंत्री मूलचंद शर्मा और और अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट:-अमित कुमार सिन्हा