मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, मंत्री विश्वास सारंग सहित अन्य विशिष्ट लोग हुए शामिल…

तिरंगा यात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में ओलम्पियन विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने सहभागिता की. ओलम्पियन ऐश्वर्य और ओलम्पियन विवेक सागर प्रदेश के युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं.

ओलंपिक खिलाड़ी विवेक सागर और पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय शूटर ऐश्वर्या प्रताप सिंह का सम्मान किया

राजधानी भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक का जोश चरम पर था। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर और पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय शूटर ऐश्वर्या प्रताप सिंह का सम्मान किया।
भोपाल के सुभाष नगर खेल मैदान पर इस भव्य तिरंगा यात्रा में करीब 5000 खिलाड़ी और स्कूली बच्चों ने भाग लिया. तिरंगा यात्रा सुबह 9 बजे से सुभाष चंद्र बोस मैदान से प्रारंभ होकर सुभाष नगर, अशोक विहार, परिहार चौराहा से होते हुए नेहरू चौराहा पर समाप्त हुई. कार्यक्रम में पुलिस बैंड सहित, साइकिल ग्रुप और स्केटर्स भी शामिल हुए.

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश के सभी खेल अधिकारियों से चर्चा की

इस मौके पर मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग सहित तमाम नेताओं ने आजादी का जश्न मनाने के लिए तमाम लोगों को हिस्सेदार बनने का आह्वान किया,हर घर तिरंगा अभियान’ को प्रदेश के कोने-कोने में ले जाने के लिए खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश के सभी खेल अधिकारियों से चर्चा की. उन्होंने प्रदेश के सभी 313 ब्लॉकों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को पहुंचाने के लिए निर्देश दिए. मंत्री ने बताया भोपाल में भी खेल और युवा कल्याण विभाग ओर से दो कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को बड़ी झील पर तिरंगा लहराकर देश प्रेम की भावना को जागृत किया गया. उन्होंने युवाओं और आम जन को इस अभियान का हिस्सा बनने आह्वान किया!

रिपोर्ट:- अमित कुमार सिन्हा

Share
Now