Home / Politics / सदन में बवाल! सचिव की टेबल पलटी, माइक तोड़ा…आख़िर क्यों भड़के विपक्षी?

सदन में बवाल! सचिव की टेबल पलटी, माइक तोड़ा…आख़िर क्यों भड़के विपक्षी?

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 19 से 22 अगस्त तक चल रहा है। सत्र के पहले दिन ही विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर जोरदार हंगामा किया। कांग्रेस विधायकों ने नियम 310 के तहत चर्चा की मांग की और नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद भी कांग्रेस के विरोध में शामिल हो गए। लगातार विरोध और नारेबाजी के चलते सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी।

हंगामे के बीच विपक्षी विधायकों ने सचिव की टेबल पलटने की कोशिश की, माइक तोड़ दिए और कार्यसूची फाड़कर सदन में उछाल दी। कांग्रेस विधायक वेल में धरने पर भी बैठ गए। इस घटनाक्रम पर विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई और इसे बेहद दुखद बताया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट पेश किया और दिवंगत पूर्व विधायक मुन्नी देवी को श्रद्धांजलि दी। सदन में उनके निधन पर शोक प्रस्ताव पर चर्चा भी हुई।

Tagged:
[post-views]
Share
Now