दिल्ली पुलिस अडिशनल DCP के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस- जानिए पूरा मामला….

  • दिल्ली पुलिस एडिशनल DCP संजय कुमार के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस,
  • फर्जी दस्तावेज मामले को लेकर किया गया केस!
  • वही CBI ने इस मामले में संजय के घर पर भी छापा मारा।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस के अडिशनल डीसीपी संजय कुमार के खिलाफ सीबीआई ने बुधवार को मामला दर्ज किया है।

सीबीआई ने एक शिकायत पर यह मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि संजय कुमार ने दिल्ली-अंडमान और निकोबार सिविल सेवा (DAMINC) में चयनित होने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संजय कुमार ने दानिक्स में चयनित होने के लिए इसी तरह के नाम के एक अन्य व्यक्ति के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। मामले की जांच चल रही है। इतना ही नहीं, संजय ने अपने नाम के ही एक अन्य व्यक्ति के साइन तक फर्जी किए थे। सीबीआई ने इस मामले में संजय के घर पर भी छापा मारा।

Share
Now