लिंग बदलवाकर दोस्त के लिए रवी से रिया बना ! फिर भी नहीं हुआ सपना पूरा..

दोस्ती में धोखे का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक लड़के ने अपने दोस्त के लिए लिंग बदलवाया और उससे शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद अब वह उसे छोड़ना चाहता है।

मामला पंजाब के अमृतसर का है। खबर है कि शादी का झांसा देकर अर्जुन नाम के एक युवक ने अपने ही दोस्त रवि को लड़के से लड़की बनवा दिया। इसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली। शादी के बाद लड़के ने उसको (रवि) को अपनों से अलग कर दिया। रवि अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए जेंडर चेंज कराने के बाद रिया बनी थी।

शादी के बाद कुछ समय तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में हालात बिगड़ने लगे। कुछ दिनों बाद अर्जुन ने उसे छोड़ दिया और अब वह उसे किन्नरों के हवाले करने चाहता है। खबरों के मुताबिक यह मामला अब पुलिस के पास है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस रिया को न्याय दिलाने के लिए जांच कर रही है।

Share
Now