Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

17 साल की बहन से भाई करता रहा दुष्कर्म गर्भवती होने पर खुली पोल ! जानें पूरा मामला…

दिल्ली में हैवान बने 45 साल के भाई ने नाबालिग बहन को हवस का शिकार बनाया है। आरोप है कि वह जब भी उसे घर में अकेला पाता था, दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। मामला न्यू अशोक नगर इलाके का है।

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। 17 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ही ताऊ का बेटा डरा-धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता गर्भवती हुई तो घटना का पता चला। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी उम्र 45 साल बताई जा रही है। किसी को कुछ बताने पर वह पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने के अलावा उसके पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने की बात करता था। फिलहाल न्यू अशोक नगर थाना पुलिस किशोरी की काउंसलिंग करवा रही है। पुलिस उसके परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ न्यू अशोक नगर इलाके में रहती है। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। मकान की दूसरी मंजिल पर पीड़िता के ताऊ का 45 वर्षीय बेटा रहता है। आरोप है कि होली वाले दिन 18 मार्च को सभी रंग खेलने में व्यस्थ थे।
आरोपी पीड़िता को जबरन अपने कमरे पर ले गया। वहां उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर उसे मारने की बात की गई। पीड़िता ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। इस बीच 15 दिन बाद दोबारा किशोरी को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद तीसरी बार भी ऐसा ही किया गया।
किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो मां उसे डॉक्टर के पास ले गई। वहां पहुंचने पर उसके तीन माह की गर्भवती होने का पता चला। पूछने पर किशोरी ने सारी बात मां को बताई। फौरन माता-पिता थाने पहुंचे और शिकायत दी। पुलिस ने किशोरी का बयान लेकर मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।

Share
Now