मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस दौरान, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस ने बताया कि ये कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे थे। कन्हैया के साथ-साथ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान और स्टेट प्रेसिडेंट गरीबदास समेत 30 से ज्यादा कार्यकर्ता पुलिस की गिरफ्त में है , बताया जा रहा है CM आवास का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओ पर पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तमाल किया। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं हुए जिसके विरोध में पुलिस को सभी कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार करना पड़ा। इस दौरान कन्हैया कुमार ने कहा पुलिस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कराए या फिर जेल ले जाए।कन्हैया ने कहा पुलिस को पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए, जो पानी कार्यकर्ताओं पर फेंकी गई उसे नल जल से लोगों के घरों तक पहुंचाते तो अच्छा होता।
कन्हैया के पदयात्रा में शामिल हुए सचिन पायलट
कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको-नौकरी दो’ यात्रा में हर दिन बड़े कांग्रेस नेता शामिल हो रहे हैं। पिछले दिनों बेगूसराय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंचे थे। पटना में आज सचिन पायलट इस पद यात्रा में शामिल हुए हैं