Breaking News : उत्तराखंड शासन ने किये 11 PCS अधिकारियों के तबादले…

देहरादून

उत्तराखंड शासन ने राज्य में 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। पीसीएस अधिकारी उदयराज को अपर सचिव गन्ना- चीनी का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। हरीश चंद्र कांडपाल को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर का अतिरिक्त दायित्व बनाया गया है।

बंशीधर तिवारी से उनके वर्तमान पदभार वापस लेते हुए उन्हें महानिदेशक विद्यालय शिक्षा का दायित्व दिया गया है।दीप्ति सिंह से श्रमायुक्त का दायित्व वापस लेते हुए उन्हें अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा बनाया गया है। जय भारत सिंह से नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार से मुक्त करते हुए उन्हें अपर जिलाधिकारी प्रशासन उधम सिंह नगर बनाया गया है।

जगदीश चंद्र कांडपाल से अपर जिलाधिकारी उधमसिंह नगर के दायित्व से मुक्त करते हुए उन्हें बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।कौस्तुभ मिश्र को डिप्टी कलेक्टर चमोली से डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है।

दयानंद सरस्वती को उप मेलाधिकारी कुम्भ से नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार बनाया गया है। राकेश चंद्र तिवारी को डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर से डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है। विनोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर देहरादून बनाया गया है। बृजेश कुमार तिवारी को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया है।

Share
Now