बिल्ली को लेकर दोनों पक्ष पहुंचे थाने मलिक ढूंढने के लिए अपनाई गई यह प्रक्रिया आखिर में औरंगजेब बना…..

कांधला कस्बे के थाने में बुधवार को एक दिलचस्प घटना घटी, जब बिल्ली को लेकर दो पक्ष पुलिस के सामने भिड़ गए। मोहल्ला मौलानान की तान्या और औरंगजेब दोनों ने इस बिल्ली पर अपना मालिकाना हक जताया। तान्या ने पुलिस को बताया कि उनकी राजस्थान नस्ल की बिल्ली कई दिन पहले गायब हो गई थी। वे उसे ढूंढने की कोशिश कर चुकी थीं, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में उन्हें सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि औरंगजेब ने उनकी बिल्ली चुराई है और वह अब उसके पास है।

पुलिस ने औरंगजेब को थाने बुलवाया, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करते हैं। औरंगजेब ने दावा किया कि वह यह बिल्ली राजस्थान से लेकर आया था और यह उसकी है। इस पर दोनों पक्षों के बीच हंगामा बढ़ गया, और पुलिस को कई बार उन्हें समझाने की कोशिश करनी पड़ी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

अंत में पुलिस ने दोनों को एक अजीब तरीका अपनाने को कहा। पुलिस ने तय किया कि अगर दोनों अपने-अपने तरीके से बिल्ली का नाम पुकारें, तो जो भी बिल्ली के पास जाएगी, वही उसका असली मालिक होगा। तान्या ने बिल्ली को पुकारने की कोशिश की, लेकिन वह उसके पास नहीं आई। फिर औरंगजेब ने ‘मैक्स’ नाम लेकर बिल्ली को पुकारा, और वह तुरंत औरंगजेब के पास चली गई।

इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने औरंगजेब को बिल्ली का असली मालिक मानते हुए उसे उसकी सुपुर्दगी में दे दी। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया और लोगों ने इस अनोखे तरीके से विवाद सुलझाने की तारीफ की।

Share
Now