Home / News / समाज के हर तबके को योग से जोडने के लिए भाजपा का विशेष अभियान-छगन माहुर

समाज के हर तबके को योग से जोडने के लिए भाजपा का विशेष अभियान-छगन माहुर

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

योग दिवस अभियान के (प्रदेश प्रभारी)प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने बताया की अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भाजपा भव्य रूप से मनाने की तैयारियों कर रही है। इसके लिए सभी जिला में भाजपा ने प्रभारी और पदाधिकारी नियुक्त किये है राज्य के विभिन्न जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों को योग प्रोटोकॉल, प्राणायाम और आसनों का अभ्यास कराने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर चलाए जा रहे हैं। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग रखी गई है। राजस्थान भाजपा संगठन इस अवसर पर गांव.गांव और मंडल स्तर तक व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं इसके लिए सभी जिला स्तर , मण्डल स्तर पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर उन्हे जिम्मेदारी दी गयी है।
माहुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के कारण ही आज दुनिया के कोने.कोने में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। आज योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति से बदलकर एक जन.आंदोलन बन गया है।
माहुर ने कहा कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गो की भागीदारी हो इसके लिए प्रयास किये जा रहे है। उन्होेनें कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को आपस में जोड़ने वाला एक संपूर्ण विज्ञान है। माहुर ने युवाओं के साथ साथ महिलाओं , किसानों एवं समाज के सभी वर्गों से योग से जुडनें का आव्हान किया ।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now