Home / Politics / भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार बने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से चुने गए स्पीकर

भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार बने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से चुने गए स्पीकर

भाजपा के वरिष्ठ और नौ बार के विधायक डॉ. प्रेम कुमार को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुना गया. सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने उन्हें बधाई दी. गया टाउन से लगातार जीत रहे डॉ. कुमार सबसे अनुभवी विधायकों में से एक हैं. सदन में ‘जय श्री राम’ के नारे गूंज उठे.पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर साफ हो गई है. भाजपा के वरिष्ठ विधायक डॉ. प्रेम कुमार को निर्विरोध और सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का अगला अध्यक्ष चुना गया. चुनाव की औपचारिक घोषणा होते ही सदन में “हर हर महादेव” और “जय श्री राम” के नारे गूंज उठे.विधान सभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अपने संबोधन की शुरुआत भगवद गीता के श्लोक से की. उन्होंने कहा, ‘आप सभी ने सर्वसहमति से मुझे चुना, इसके लिए मैं आभारी हूं. अध्यक्ष के रूप में मेरा कर्तव्य होगा कि मैं सदन के नियमों का पालन करते हुए सभी सदस्यों के अधिकारों की रक्षा करूं. हमें यह सुनिश्चित करना है कि विचारों की विविधता के बीच संवाद को बढ़ावा मिले. हमें जनता की सेवा का अवसर मिला है. मेरे लिए सरकार और विपक्ष दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण होंगे’.
नीतीश कुमार ने दी बधाई
चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव खुद प्रेम कुमार को अध्यक्ष की कुर्सी तक लेकर गए और उन्हें बैठाकर बधाई दी. सीएम नीतीश कुमार ने उनकी जीत पर पूरे सदन की तरफ से शुभकामनाएं दीं और सभी नवनिर्वाचित विधायकों को भी बधाई दी.

Tagged:
[post-views]
Share
Now