दिल्ली निकाय चुनाव में भाजपा की करारी हार ! आप की बनेगी सरकार जोश में पार्टी कार्यकर्ता……

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। अब तक आए परिणाम में आप ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की है। 91 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी छह सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया है।

आम आदमी पार्टी कार्यालय की छत पर स्टेज तैयार
आम आदमी पार्टी कार्यालय की छत पर स्टेज तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आने की संभावना है।

अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया: मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि MCD में हम शानदार जीत दर्ज़ करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी।

आप ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। अब तक आए परिणाम में आप ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की है। 91 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी छह सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया है।

आप ने 107 सीटों पर जीत दर्ज की
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। नतीजे भी आ रहे हैं। आप ने 107 सीटों पर अब तक जीत दर्ज की है। 85 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी 5 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया है।

Share
Now