बौंसी प्रखंड के राजवीर होटल में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रवेक्षक श्री प्रेम रंजन पटेल एवं प्रदेश मंत्री एवं जिला चुनाव अधिकारी अनिल ठाकुर , जिला अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा , जिला संगठन पूर्व सहयोगी महेश गुप्ता,क्षेत्रीय विधायक डॉ निक्की हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंहा, जिला महामंत्री हीरालाल मंडल, मनमोहन दास, विधानसभा प्रभारी राजीव लोचन मिश्रा, सुमन सौरभ मोर्या, पुरुषोत्तम ठाकुर, सुनील चटर्जी, दिवाकर साह, अशोक साह, श्रद्धानंद मिश्रा के अलावे अन्य गणमान्य भाजपा कार्यकर्ताओ के बीच बौसी नगर के मंडल अध्यक्ष मनमीत साह और बौसी उतरीं के मंडल अध्यक्ष अवधेश मिश्रा को निर्विरोध चुना गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और जिला के पदाधिकारियो के समक्ष सर्व सहमति से चुना गया। ये दोनो इस पड़ पर दूसरी बार चुने गये। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।
