Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

BJP कार्यकर्ताओं के थाने आने पर लगी रोक? अखिलेश ने किया दावा, जानें क्या है पूरा मामला…..

मेरठ के एक थाने के बाहर लगा बैनर शुक्रवार को चर्चा का विषय बन गया। इस बैनर की तस्वीर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी शेयर कर दी और भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए निशाना साधा। जानिये क्या है सच्चाई।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर हमले कर रहे हैं। इसी से जुड़ी एक तस्वीर को शेयर करते हुए अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। मेरठ के एक थाने की तस्वीर अखिलेश ने शेयर की है। थाने के बाहर एक बैनर लगा है। इस बैनर में भाजपा कार्यकर्ताओं के थाने में प्रवेश पर पाबंदी की बात लिखी है।

इसी पोस्टर पर अखिलेश ने कविता के रूप में सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश ने लिखा, ‘ ऐसा पहली बार हुआ है इन पाँच-छह सालों में, सत्तापक्ष के लोगों का आना मना हुआ थानों में, ये है उप्र की भाजपा सरकार का बुलंद इक़बाल! अखिलेश के ट्वीट पर तरह-तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं। हालांकि मामला कुछ और ही बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि मेरठ के मेडिकल थाने में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। एक महिला से जुड़े मामले में थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर से नोंकझोक के बाद आपा खो दिया और थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर संत शरण सिंह के नाम से थाने पर बैनर टांग दिया।

इस बैनर पर लिखा था, ‘भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है।’ थाने के बाहर लगे इसी बैनर की तस्वीर कुछ ही देर में वायरल हो गई और अखिलेश यादव ने भी शेयर कर दी।

यह है पूरा मामला
ग्राम मसूरी निवासी पूजा की शादी चार साल पहले वैशाली कॉलोनी निवासी अवधेश से हुई थी। करीब आठ महीने पहले बीमारी के चलते अवधेश की मृत्यु हो गई। आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद ससुराल पक्ष ने पूजा को घर से निकाल दिया।

Share
Now