Home / Politics / असम में BJP को बड़ा झटका पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित 18 नेताओं ने पार्टी को कहा अलविदा…..

असम में BJP को बड़ा झटका पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित 18 नेताओं ने पार्टी को कहा अलविदा…..

असम की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। या ये कहे की भाजपा को बड़ा झटका लग चुका है, पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेन गोहेन समेत 18 नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया।

इन नेताओं ने पार्टी नेतृत्व पर अनदेखी और संगठन में गुटबाजी के आरोप लगाए हैं। कई नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं की राय को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है और फैसले कुछ लोगों तक सीमित हो गए हैं।

राजेन गोहेन ने इस्तीफे के बाद कहा, हमने सालों तक पार्टी के लिए मेहनत की, लेकिन अब हमारी बात सुनी नहीं जा रही। संगठन में वफादार कार्यकर्ताओं की कोई अहमियत नहीं रह गई है।

यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब राज्य में पंचायत और निकाय चुनावों की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में इतने बड़े स्तर पर नेताओं का पार्टी छोड़ना BJP के लिए चिंता की बात है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now