Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

उत्तराखंड दौरे पर आए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का देहरादून में हुआ भव्य स्वागत…

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राजधानी देहरादून पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्तओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नारे लगाने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में भी नारे लगाएं।

शहर भर में अलग-अलग स्थानों पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और देश भक्ति की छठा  भी बिखरेगी। युवा मोर्चा ने 75 मीटर लंबे तिरंगा लहराकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में नड्डा भाजपा संगठन के विभिन्न विंगों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित कैबिनेट मंत्रियों व विधायकों की भी नब्ज टटोलेंगे। नड्डा के बीजापुर गेस्ट पहुंचने पर सीएम त्रिवेंद्र रावत,सांसद तीरथ सिंह रावत व माला राज्य लक्ष्मी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को महानगर कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लठवाल ने महानगर के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में कोई कोर कसर नहीं रहनी चाहिए।

Share
Now