Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

BJP महिला मोर्चा ने पत्रकारों को मास्क-साबुन सेनिटाइजर देकर किया सम्मानित…

साहिबगंज:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश,प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर,राजमहल विधायक अनंत ओझा,भाजपा महिला मोर्चा की संथाल परगना प्रभारी कृष्णा महतो के निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा निरंतर शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में जाकर गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों को मास्क, सैनिटाइजर,साबुन और राहत सामग्री वितरण करने के साथ कोविड-19 के वैक्सीन के लिए लोगो को जागरूक भी कर रहे है।

वही भाजपा महिला मोर्चा के जिला मंत्री ज्योति शर्मा के नेतृत्व में कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे पत्रकारों को मास्क, साबुन,सेनिटाइजर देकर सम्मानित किया गया।मौके पर
जिला उपाध्यक्ष रूबी देवी,जिला मंत्री श्वेता श्रीवास्तव,गौतम पंडित हेमंत तांती सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
Now