भारत रत्न दिए जाने पर भाजपा नेता ने किया हर्ष व्यक्त

संवाद सूत्र बखरी (बेगूसराय):भारत के पूर्व उपप्रधान मंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न दिये जाने की घोषणा का भाजपा ने स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया है। भाजपा नेता व जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव ने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी संसदीय राजनीति में सादगी, शुचिता और नैतिकता के पर्याय हैं। देश में पनपते सेकुलरवाद के विरुद्ध उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को पुनर्स्थापित किया। वहीं भारत के गृह मंत्री के रूप में उन्होंने, तब,कश्मीर में चलाये जा रहे अलगावाद तथा इस्लामी आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक निर्णय लेकर लौहपुरुष सा उदाहरण प्रस्तुत किया। नब्बे के दशक में, जब देश की राजनीति करवट ले रही थी तब उन्होंने सोमनाथ से अयोध्या तक राम रथयात्रा शुरू कर भारत की राजनीति को एक नयी दिशा दी। बाद में उनकी यह यात्रा राम जन्मभूमि आंदोलन में भी नींव का पत्थर साबित हुई। वहीं स्वर्ण जयंती रथ तथा स्वराज से सुराज रथ के माध्यम से भी वे अनथक यात्री बन सदैव देश के जन मन में बसे रहे।

Share
Now