
साहिबगंज:-भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदरश यादव के नेतृत्व में साहिबगंज के स्वामी विवेकानंद चौक पर हेमंत सरकार एवम विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्र महतो का पुतला सामूहिक रूप से दहन किया गया।श्री यादव ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य में तुस्टीकरण की पराकाष्ठा कर रही है।विधानसभा राज्य की सर्वोच्च पंचायत है,लोकतंत्र का मंदिर है जिसे हेमंत सरकार तुस्टीकरण केंद्र बना रही है।राज्य सरकार के इशारे पर विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सचिवालय में नमाज पढ़ने हेतु कमरे को आवंटित किया है यह पूरी तरह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है विधानसभा अध्यक्ष अपनी संवैधानिक निर्णयों को लेने में असफल है 19 महीनों के बाद भी भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नही दे रहे है।अपनी बिफलताओ को छिपाने के लिए हेमंत सरकार तुस्टीकरण से भरे निर्णय लगातार ले रही।मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव,नामिमे गंगा के प्रदेश संयोजक शिव शंकर यादव भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनिल सिंह,चंद्रभान शर्मा,भाजपा जिला मंत्री गौतम यादव,कुमारी गरिमा साह,चांदनी देवी,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिमेष शर्मा,भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज चौधरी,मनोज पासवान,संतोष चौधरी,संजय पटेल,गौतम पंडित,अमित कुमार,अवधेश यादव,बीरेंद्र यादव,हेमंत तांती,दिनेश पांडेय,सुनील यादव एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।