भाजपा कानून के साथ कर रही है खिलवाड़: आभा सिन्हा

रॉंची:-

भाजपा विधायक दल के नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा अपने राजनीतिक सलाहकार के विरूद्ध दर्ज दुष्कर्म,मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मामले में अपने आरोपी सलाहकार को समर्थन कर केस को लीपापोती करने का प्रयास किया जा रहा है,जो राज्य की महिलाओं का अपमान नहीं तो और क्या है?

ये बातें झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने कही है।श्रीमती सिन्हा ने कहा कि गरीब महिलाऐं अपनी अस्मिता को बचाने के लिए घर-घर काम करती है,जिनकी आबरू के साथ भाजपा के लोग खिलवाड़ कर रहे हैं,जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।उन्होंने कहा कि बाबुलाल मराण्डी को चाहिए था कि वे पीड़िता से बात कर उसे न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर कार्य करते और आरोपी के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की अनुशंसा करते,तो इस तरह की घटना की पुनरावृति भविष्य में कभी नहीं होती,परन्तु बाबुलाल मराण्डी द्वारा उन्हें शह देना दुष्कर्मियों को प्रोत्साहित करना है,

जो गरीब महिलाओं के साथ अन्याय है।उन्होंने कहा कि बाबुलाल मराण्डी सहित भाजपा के नेतागण बलात्कारियों,मर्डरों एवं अपराधियों को संरक्षण देने का काम करते है।घरेलू काम करने वाली महिलाओं के साथ इस तरह की घटना,राज्य के लिए बहुत हीं शर्मनाक घटना है।जब घरेलू कार्य करने वाली महिलाऐं हीं भाजपा के दुष्कर्मियों से सुरक्षित नहीं है,तो अन्य महिलाऐं सुरक्षित कैसे होंगी,यह चिन्ता का विषय है।

श्रीमती सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस घटना पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलायी जाय तथा आरोपी के विरूद्ध कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाय।

Share
Now