Home / News / कारगिल विजय दिवस पर भाजपा जिला युवा मोर्चा ने निकाला मशाल यात्रा

कारगिल विजय दिवस पर भाजपा जिला युवा मोर्चा ने निकाला मशाल यात्रा

यह आजादी यूं ही नहीं मिली है। इस बाग की हर कली शहीदों के खून से खिली है। यह आजादी हमें शहीदों के बलिदान और खून से मिली है। आज हम यहां कोई जश्न मनाने के लिए नहीं बल्कि उन वीरों की गाथा और उनके देशप्रेम को जानने हम यहां एकत्रित हुए हैं।

यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीतयादव ने गाँधी चौक में आयोजित मशाल यात्रा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि कारगिल में जब दुश्मन गोलियां बरसा रहे थे। तब हमारे वीर जवान अपना सीना तान सरहद पर उनकी गोलियों का सामना कर रहे थे। जिन्होंने गोलियां खाने के बाद भी दुश्मनो को वो मुंहतोड़ जवाब दिया था। जिसकी गूंज उनकी सात पुश्तों तक सुनाई देंगी।
भाजपापूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज वह दिन है जब हमारे वीर जवानों की शहादत ने हमें गौरवान्वित किया था। आज हम उन्हीं वीर जवानों को याद करते हुए यह दिन मना रहे हैं।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है बल्कि हमारे जवानों ने हमेशा देश की सुरक्षा और देशवासियों के सम्मान की रक्षा अपना खून बहाकर की है। कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री ने भी संबोधित करते हुए वीर जवानों के बलिदान को याद किया।
इस यात्रा में बांका नगर परिषद की उप सभापति डॉक्टर विनीता प्रसाद, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव, रामानंद चौधरी, महेश गुप्ता, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुपम गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश सिन्हा, विश्वनाथ सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हीरालाल मंडल, योगेंद्र मंडल, रानी महकम, पुनिता सिंह ,सोनी सुमन, सावित्री कुमारी, स्वीटी कुमारी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला से आए तमाम हज़ारों कार्यकर्ता उपस्थित थे। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now