Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

मुरादाबाद से BJP प्रत्याशी का हुआ निधन!कल ही मुरादाबाद में हुआ था मतदान….

पूर्व सांसद और मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सर्वेश सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भाजपा के अकेले ठाकुर प्रत्याशी थे। वह रुचि वीरा के खिलाफ मैदान में थे।

1991 में पहली बार लड़े थे चुनाव


सर्वेश सिंह ने 1991 में पहली बार भाजपा के टिकट पर ठाकुरद्वारा सीट पर विधानसभा चुनाव लड़े थे। इसके बाद चार बार लगातार चुनाव जीतकर भाजपा के कद्दावर नेता बने। ठाकुरद्वारा सीट पर अभी तक पार्टी उनका विकल्प नहीं खोज पाई है।

पांच दावेदारों पर पड़े थे भारी

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन के पांच दावेदारों के नाम केंद्रीय समिति को भेजे गए थे। इसमें सर्वेश सिंह, राजपाल सिंह चौहान, डा. शैफाली सिंह, डा. विजय चौहान और पूर्व राज्यसभा सदस्य व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम शामिल थे। इनमें से चार ठाकुर दावेदार थे। बता दें कि सर्वेश सिंह को भाजपा ने चौथी बार मुरादाबाद लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बनाया था। 2009 में वह पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन से लगभग 50 हजार मतों से हारे थे। 2014 में उनके सामने सपा की टिकट पर डा. एसटी हसन थे। इस बार उन्होंने जीत दर्ज कर मुरादाबाद सीट पर भाजपा को पहली बार जीत दिलाई।

Share
Now