Home / Updates / जन्मदिन विशेष धोनी के बर्थडे पर बोले सीएसके के खिलाड़ी, आपने मेरे लिए जो कुछ किया ..

जन्मदिन विशेष धोनी के बर्थडे पर बोले सीएसके के खिलाड़ी, आपने मेरे लिए जो कुछ किया ..

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं।

इस मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने एक खास संदेश अपने प्रिय कप्तान थाला को दिया है।

यह खास संदेश देने वालों में सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, सैम करन, इमरान ताहिर, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर और रॉबिन उथप्पा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

सभी खिलाड़ी माही की कप्तानी वाली सीएसके के लिए खेलते हैं। 

चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्विटर पर इन खिलाड़ियों का एक वीडियो शेयर किया है।

जिसमें ये क्रिकटर धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

वीडियो की शुरूआत इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन से होती है बीते एक साल में करन ने धोनी के नेतृत्व आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। 

[post-views]
Share
Now