नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में महान सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई।उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्का,हसनपुर बागर,छ्तौना, चकमुजफ्फर,चमरडीहा सहित अन्य विद्यालयों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।वहीं सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने महान सम्राट अशोक के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का प्रण लिया।इस दौरान बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया कुमार,चक मुजफ्फर के प्राचार्य इंदु कुमारी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्का के प्रधानाध्यापक शंभु महतो व उत्क्रमित मध्य विद्यालय चमरडीहा पहसारा के प्रधानाध्यापक रविंद्र ठाकुर,मध्य विद्यालय छतौना के विपुल कुमार, हसनपुर बागर के प्राचार्य इंद्रदेव महतो ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे।इनका कार्यकाल ईसा पूर्व 269 से 232 ई तक रहा। सम्राट अशोक ने उत्तर में हिंदू कुश तक्षशिला की श्रेणियां से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी स्वर्णागिरी पहाड़ी के दक्षिण में मैसूर तक तथा पूर्व में बांग्लादेश से पश्चिम में अफगानिस्तान ईरान बलूचिस्तान तक अपनी सत्ता कायम की थी।इस दौरान शिक्षक प्रवीण कुमार,अभय कुमार,सुनीता कुमारी, खुशबू कुमारी व अन्य विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने महान सम्राट अशोक के जयंती में भाग लेकर उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रण लिया।
धूमधाम से मनाई गई महान सम्राट अशोक की जयंती
