
Bihar News: बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत ग्राम कचहरी (Bihar Panchayat Chunav News) के विभिन्न पदों के लिए 11 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। ये पहली बार है जब प्रदेश में EVM के जरिए पंचायत चुनाव होंगे।
बिहार पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सूबे में 11 चरणों में मतदान (Bihar Panchayat Election Schedule) होंगे। 24 अगस्त को इसकी अधिसूचना (Bihar Panchayat Chunav) जारी हो जाएगी। 24 सितंबर को पहले फेज की वोटिंग होगी, कुल 11 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। आखिरी फेज की वोटिंग 12 दिसंबर को होगी। नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक (Nitish Kumar Cabinet Decision) में पंचायत चुनाव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सबसे पहले उन जिलों में चुनाव होंगे जहां बाढ़ की समस्या (Bihar Flood) नहीं है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में आखिरी फेज में वोटिंग कराने की तैयारी है।
24 अगस्त को जारी होगी अधिसूचना, 11 फेज में वोटिंग
बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत ग्राम कचहरी के विभिन्न पदों के लिए 11 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। 24 सितंबर, 29 सितंबर, 8 अक्टूबर, 20 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 3 नवंबर, 15 नवंबर, 24 नवंबर, 29 नवंबर, 8 दिसंबर और 12 दिसंबर 2021 को मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। छह पदों के लिए ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी के चुनाव होने हैं। इनमें मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच और पंच के पद शामिल हैं।

पहली बार EVM से वोटिंग, बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाद में मतदान
कैबिनट के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पंचायत चुनाव पहले दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में कराए जाएंगे, बाढ़ प्रभावित इलाकों में चुनाव बाद में होंगे। ये पहली बार है जब प्रदेश में EVM के जरिए पंचायत चुनाव होंगे। जानकारी के मुताबिक, इस बार मुखिया, वार्ड मेंबर, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के पदों पर वोटिंग ईवीएम से तो पंच और सरपंच पद के लिए वोटिंग बैलेट पेपर से कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से यह भी बताया गया कि इसके लिए आरक्षण रोस्टर सीट को डिजिटल फॉर्मेट में तैयार किया जा रहा है।