हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी नूंह हिंसा में शामिलआरोपी गिरफ्तार

नूंह पुलिस की एक और बड़ी कामयाबी मिली है। नूंह हिंसा में शामिल एक और आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, निरीक्षक विमल, प्रबंधक थाना साइबर क्राइम नूंह के नेतृत्व में गठित टीम ने नूंह हिंसा में फिरोजपुर नमक को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपी को नल्हड़ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी नल्हड़ आगजनी में वांछित था।

नूंह पुलिस ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। अब नूंह पुलिस ने ब्रज मंडल हिंसा मामले में 61 एफआईआर दर्ज करते हुए 285 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Share
Now