मध्य पूर्व में तनाव जारी है ईरान इज़राइल और अमेरिका का युद्ध ख़तम होने का नाम नहीं ले रहा हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ये दावा किया है की युद्ध बहुत जल्दी ख़तम हो जाएगा इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाली में इज़राइल का दौरा किया था जिसके बाद ईरान पर बड़ा हमला हुआ आपको बता दे की इस हमले के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाये गए की क्या उन्हें इस हमले के बारे पहले से ही पता था इस पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि ईरान पर हमले के बारे में इजरायल की ओर से भारत के साथ कोई पूर्व चर्चा नहीं की गई थी. यानी इस कार्रवाई की जानकारी भारत सरकार को पहले से नहीं थी. ये बताते हुए उन्होंने सभी सवालों का खंडन किया है आपको बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी हाली में 25 और 26 फरवरी को दो दिवसीय इजरायल का दौरा किया था, जो उनके मित्र देश का दूसरा ऐतिहासिक दौरा रहा. इससे पहले वे जुलाई 2017 में पहली बार इजरायल गए थे, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला आधिकारिक इजरायल दौरा भी था. इस बार के दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच एआई, साइबर सुरक्षा, शिक्षा समेत कुल 16 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए
साथ ही आपको बता दे की डोनाल्ड ट्रम्प को NATO की युद्ध में मदद ना मिलने से उन्होंने इस बात पर नाराज़गी व्यक्त की है
रिपोर्ट
अदिति






