Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

बड़ी खबर: प्रियंका रायबरेली से ठोकेंगी ताल तो अमेठी में भी गांधी परिवार से…

रायबरेली लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी को उतारा जाना लगभग तय है। अति विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, इसकी औपचारिक घोषणा होना भर ही शेष है। वहीं, अमेठी सीट पर अभी संशय बना हुआ है। यहां से राहुल गांधी और दीपक सिंह या विपक्ष के साझा प्रत्याशी के रूप में वरुण गांधी का नाम चल रहा है।

रायबरेली और अमेठी लोकसभा क्षेत्र गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। रायबरेली से अभी सोनिया गांधी सांसद है, लेकिन वर्ष 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के राहुल गांधी को हराकर अमेठी सीट छीन ली थी। सोनिया गांधी राज्यसभा सांसद बन चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, रायबरेली सीट पर प्रियंका गांधी को ही उतारने का निर्णय लिया गया है।

Share
Now