- हरियाणा में सात दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है।
- यह जानकारी राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर दी है।
- इससे पहले राज्य के नौ जिलों में साप्ताहिक लॉकडाउन घोषित किया गया था।
हरियाणा में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के कारण पूरे राज्य में सोमवार से एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है. गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “3 मई दिन सोमवार से 7 दिन के लिए सारे हरियाणा में पूर्ण लॉक डाउन घोषित.”