Big Breaking : मोरबी में नदी पर बना पुल टूटा, 400 लोग पानी में गिरे, PM मोदी ने दिए बचाव कार्य तेज करने के निर्देश….

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि वे इस घटना पर नजर रख रहे हैं। एंबुलेंस को तुरंत रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं।

गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी में एक केबल पुल के टूटने की खबर आ रही है। बताया गया है कि जिस वक्त पुल टूटा उस वक्त करीब 400 लोग पुल पर ही थे। इसके टूटते ही लोग नदी में गिर गए। बताया गया है कि घटना में कई लोगों की जान गई है। पीएम मोदी ने भी घटना को लेकर अधिकारियों से तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि वे इस घटना पर नजर रख रहे हैं। एंबुलेंस को तुरंत रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं।

Share
Now