आपको बता दे की बिहार में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को आज बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो प्रमुख नेताओं ने उसकी 125 सदस्यीय कोर कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। ये नेता पूर्व सांसद देवेंद्र प्रसाद यादव और पूर्व सांसद मुनाजिर हसन हैं, जिन्होंने कोर कमेटी से अपने इस्तीफे का ऐलान किया।और इस्तीफा देने के बाद दोनों नेताओं ने पार्टी के कामकाज के तरीके पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, दोनों ने यह स्पष्ट किया है कि उन्होंने केवल कोर कमेटी से इस्तीफा दिया है, और वे अभी भी पार्टी में बने हुए हैं।
वही आपको बता दे की देवेंद्र प्रसाद यादव और मुनाजिर हसन की कोर कमेटी से विदाई ने जनसुराज पार्टी में उथल-पुथल मचा दी है। दो साल पहले गांधी जयंती पर प्रशांत किशोर ने चंपारण से पदयात्रा शुरू कर जनसुराज को राजनीतिक पार्टी बनाया था, जिसमें कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे। और अब इन इस्तीफों से पार्टी की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।
बता दे की प्रशांत किशोर का कहना है कि जनसुराज पार्टी की स्थापना बिहार की राजनीति में बदलाव लाने और राज्य में बेहतर प्रशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। पार्टी का मानना है कि सरकार को जनता की आवाज बनकर काम करना चाहिए, जिससे समाज में समावेशी विकास संभव हो सके। जनसुराज ने खुद को एक वैकल्पिक राजनीति के रूप में पेश किया है, जो पारंपरिक राजनीतिक दलों से अलग नजर आती है।
रिपोर्ट:- कनक चौहान