मूर्ति विसर्जन के दौरान राजधानी में बड़ा हादसा ! नोएडा के 05 युवकों की डूबने से मौत शव भी…..

हादसा दोपहर करीब एक बजे डीएनडी यमुना पुल के नीचे हुआ। सलारपुर गांव से भगवान श्रीकृष्णा की मूर्ति लेकर करीब 18 लोगों का एक समूह यहां आया था। इन लोगों ने नाचते-गाते लोग प्रतिमा को विसर्जित कर रहे थे।

शवों को कब्जे में लेकर सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। सभी मृतक ग्रेटर नोएडा के लिए सलारपुर गांव के रहने थे। इनमें दो सगे भाईयों की भी डूबने से मौत हुई है। शुरुआत में सूचना नोएडा पुलिस को जाने से बचाव कार्य में देरी हुई। जामिया नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतकों की पहचान ग्रेटर नोएडा के सलारपुर गांव निवासी अंकित (20) पुत्र राजेंद्र, लकी (16) पुत्र राजेंद्र, ललित (17) पुत्र हरीकिशोर, बीरू (19) पुत्र रामनाथ और ऋतुराज उर्फ शानू (20) पुत्र मुन्ना श्रीवास्तव के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने दोपहर में हादसे की सूचना इनके परिजनों को दे दी थी। इसके बाद से गांव में मातम का माहौल है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसा दोपहर करीब एक बजे डीएनडी यमुना पुल के नीचे हुआ। सलारपुर गांव से भगवान श्रीकृष्णा की मूर्ति लेकर करीब 18 लोगों का एक समूह यहां आया था। इन लोगों ने नाचते-गाते लोग प्रतिमा को विसर्जित कर रहे थे। अचानक मूर्ति पानी में फंस गई।

मूर्ति को आगे विसर्जित करने के लिए समूह से छह लड़के यमुना में आगे बढ़े। मूर्ति को तो लड़कों ने खींचकर निकाल लिया, इसके बाद सभी आगे गहरे पानी की ओर चले गए। अचानक यमुना के गहरे में जाकर लड़के डूबने लगे। शोर-शराबा हुआ तो किसी तरह एक लड़के को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि पांच लड़के यमुना में गहरे पानी में डूब आगे बह गए।

Share
Now