Home / News / भीनमाल: बाबा रामदेव केंटीन व श्री राम रसोड़ा का भव्य समापन….

भीनमाल: बाबा रामदेव केंटीन व श्री राम रसोड़ा का भव्य समापन….

बाबा रामदेव केंटीन और श्री राम रसोड़ा दासपा रोड, भीनमाल का भव्य समापन हुआ। धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न इस आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

राम रसोड़ा ग्रुप के सदस्यों ने बाबा रामदेव जी की भव्य आरती उतारी, जिसके बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाजजनों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। समापन के बाद रसोड़ा ग्रुप के सदस्य सामूहिक रूप से रामदेवरा पहुंचे, जहां बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन किए और खुशहाली की कामना की। इस दौरान बाबा की पावन ध्वजा भी समाधि स्थल पर चढ़ाई गई।

कई दिनों तक संचालित यह रसोड़ा पैदल यात्रियों के लिए वरदान साबित हुआ। यात्रियों को यहां निःशुल्क चाय, नाश्ता, भोजन, चिकित्सा और विश्राम की सुविधा दी गई। ग्रुप के सदस्यों ने दिन-रात सेवाभाव से काम कर समाज को सेवा का संदेश दिया। समापन रात को भक्ति संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें जोधपुर की सुप्रसिद्ध गायिका खुशबू कुम्भट ने बाबा के भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रामदेवजी की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।
कार्यक्रम में संजय कलाल, भंवरलाल सांखला, हरिसिंह राठौड़,भरत सोनी,बाबूलाल माली सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। रसोड़े के इस आयोजन को क्षेत्र में सेवा और भक्ति का अद्भुत उदाहरण माना जा रहा है।”

Tagged:
[post-views]
Share
Now