राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के लिए विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है। अब से थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो जाएगा।
राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा होंगे। विधायक दल की बैठक में उनके नाम का एलान किया गया।
राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के लिए विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है। अब से थोड़ी ही देर बाद कौन होगा राजस्थान का मुख्यमंत्री इसका खुलासा हो जाएगा। वहीं, नाम का एलान होने के बाद शाम 4.30 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
नए मुख्यमंत्री का काफिला भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पहुंच चुका है। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, भाजपा नेता सीपी जोशी, वसुंधरा राजे और अन्य नेता जयपुर में भाजपा कार्यालय में।
मुख्य पर्यवेक्षक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पहुंच चुके हैं। वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी राजनाथ सिंह की गाड़ी में उनके साथ मौजूद हैं। राजस्थान मोटर गैराज की गाड़ियां भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचना शुरू मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही करके मुख्यमंत्री के साथ लग जाएगा।
भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री
