Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

बेगुसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलताः हथियार सहित भारी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बेगुसराय पुलिस को मिली बड़ी पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है। जहां दो हथियार और गांजा तस्कर को भारी मात्रा में हथियार एवं गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त लखीसराय जिला निवासी सुबोध शर्मा के पुत्र राम जनक शर्मा एवं इटावा कोटा राजस्थान निवासी शंकर लाल भरेटा के पुत्र गिरिराज भरेटा के रूप में हुई है। नगर थाने के पुलिस ने बस स्टैंड के पास से इन दोनों को गिरफ्तारी की है। दोनों अपराधी के पास से पुलिस ने पांच पिस्तौल 21 जिंदा कारतूस दो मैगजीन और 23 किलो गांजा भी बरामद किया है। सूत्र के अनुसार दोनो अपराधी बस स्टैंड में जुआ खेल रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर खेल संचालक से कहा सुनी हुई। बात बढ़ता देखकर किसी ने इसकी सूचना टाइगर मोबाइल को दी। सूचना के बाद टाइगर मोबाइल जवान के द्वारा दौरान सदर डीएसपी 1 सुबोध कुमार ने बताया है कि आज दोनों तस्कर भारी मात्रा में गांजा और हथियार लेकर तस्करी करने के लिए बेगूसराय पहुंचे थे। तभी इसकी जानकारी नगर थाना अध्यक्ष को लगी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे जगह छापेमारी अभियान चलाया। और छापेमारी के तहत दोनों अपराधी वहां से भागने लगे। तभी पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दोनों तस्कर यह अंतरराज्य जिला गिरोह का सदस्य है। और यह बेगूसराय में हथियार तस्करी करने के लिए पहुंचे थे। तभी पुलिस ने इन दोनों अपराधी को गिरफ्तार किया।
रिपोर्ट – चंद्रकिशोर पासवान

Share
Now