दीपावली से पहले सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, 2 करोड़ की मांग….

आपको बता दे की बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी है। इस बार धमकी देने वालो ने 2 करोड़ की मांग की है , बताया जा रहा है की सलमान खान को धमकी एक अनजान नंबर से मिली  है धमकी देने वालो ने सलमान खान को  कहा की अगर उन्होंने दो करोड़ रुपए नहीं दिए तो उन्हें जान से मर देंगे। इस मामले में मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है और  जांच शुरू कर दी है। 

आपको बता दे की ये पहली बार नहीं है की सलमान खान को जान से मरने की धमकी मिली है इस महीने की शुरुवात में भी सलमान खान को धमकी मिली  थी जानकारी  के अनुसार  मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भी इसी तरह के धमकी भरे मैसेज आए थे, जिसमें सलमान खान से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया था।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Share
Now