बांका पुलिस प्रशासन ने शब- ए- बारात को लेकर लोगों से अपील किया की पर्व को भाईचारे के साथ मनाए। इबादत मर्यादा एवं अनुशासन में रहकर करे। मस्जिद, कब्रिस्तान एवं सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण का पालन करे। निर्धारित समय पर में ही धार्मिक गतिविधियों का पालन करे। यातायात नियमों का पालन करे एवं वाहन धीमी गति से चलाएं। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें । साथ ही साथ पुलिस प्रशासन ने कहा की आतिशबाजी , पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री का प्रयोग ना करें । डीजे, तेज आवाज में साउंड सिस्टम या शोर सराबा ना करें । सड़क, चौराहा पर अनावश्यक भीड़ ना लगावे। सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ नारे, आपत्ति जनक पोस्ट या मैसेज ना डालें। बिना अनुमति जुलूस या समुहगत गतिविधि ना करें। अफवाहो पर विश्वास ना करें और ना ही फैलाए। किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला आचरण ना करें। बांका पुलिस प्रशासन ने यह भी अपील किया कि शब-ए- बारात आपसी भाईचारे और अमन का संदेश देता है । सभी नागरिकों से अनुरोध है कि पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। आपातकाल स्थिति में डायल नंबर 112 पर संपर्क करें। मनोरंजन प्रसाद , ब्यूरो चीफ, बांका ।






