Home / Events / बांका में भ्रामक खबरों और अफवाहों पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी

बांका में भ्रामक खबरों और अफवाहों पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी

बिहार के बांका जिले में भ्रामक खबरों, फेक न्यूज और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने की पहल की है। सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की सही जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ गलत सूचनाओं का समयबद्ध खंडन करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज उप विकास आयुक्त, बांका उपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग-सह-मीडिया प्रबंधन कोषांग की बैठक आयोजित की गई।
सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त निर्देशों के आलोक में जिलाधिकारी, बांका द्वारा गठित जिला स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग-सह-मीडिया प्रबंधन कोषांग की बैठक में मीडिया निगरानी और सूचना प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया और वेब पोर्टल पर प्रसारित होने वाली खबरों एवं सूचनाओं के सतत अनुश्रवण की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, जिले में चल रहे विकास कार्यों और प्रशासनिक उपलब्धियों की सही एवं तथ्यात्मक जानकारी समय पर आमजन तक पहुंचे। इसके लिए विभिन्न विभागों और मीडिया संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सूचना के प्रभावी प्रचार-प्रसार को सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
वहीं, भ्रामक, तथ्यहीन और गलत सूचनाओं के प्रसार को लेकर भी प्रशासन ने गंभीरता दिखाई। ऐसी खबरों की पहचान, तथ्यों का सत्यापन और समयबद्ध खंडन सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। संबंधित विभागों से आधिकारिक जानकारी प्राप्त कर आवश्यकतानुसार मीडिया संस्थानों को खंडन भेजा जाएगा। साथ ही, सोशल मीडिया के माध्यम से गलत सूचनाओं का प्रसार होने पर तथ्यों के साथ जवाब जारी करने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
वीओ-4:
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाली सामग्री और भ्रामक पोस्ट पर साइबर सेल की निगरानी रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित पोस्ट हटाने, नियमानुसार प्रोफाइल के विरुद्ध कार्रवाई करने और प्राथमिकी यानी एफआईआर दर्ज करने जैसे कानूनी कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन का जोर इस बात पर है कि गलत सूचनाओं की पहचान होते ही तथ्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि अफवाहों के प्रसार को रोका जा सके।
बैठक में अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कोषांग के कार्यों का प्रभावी संचालन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, भ्रामक सूचनाओं से जुड़े मामलों में तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा आमजन तक सही जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी पर जोर दिया गया।
बैठक में प्रभारी पदाधिकारी, राजस्व शाखा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) और जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कुल मिलाकर, बांका जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी आमजन तक पहुंचे और भ्रामक खबरों एवं अफवाहों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now