राजस्व प्रबंधन में बांका जिला शीर्ष पर, दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, एवं आधार सीडिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन….

बांका जिला प्रशासन ने राजस्व से संबंधित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में एक और मील का पत्थर स्थापित किया है। मोटेशन, परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा, आधार सीडिंग एवं न्यायालयीन मामलों के त्वरित निष्पादन में जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, जिससे बांका जिला बिहार के शीर्ष जिलों में अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए है।

सतत समीक्षा और प्रभावी कार्य प्रणाली का परिणाम

बांका जिले का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के कुशल नेतृत्व, प्रभावी अनुश्रवण और प्रशासनिक सख्ती का प्रतिफल है। मोटेशन प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति, परिमार्जन प्लस के तहत भूमि विवादों का त्वरित निपटारा, अभियान बसेरा के माध्यम से जरूरतमंदों को भूमि उपलब्ध कराना, आधार सीडिंग में तेजी लाना तथा कोर्ट के मामलों का समयबद्ध समाधान—ये सभी महत्वपूर्ण पहलू हैं, जिनमें बांका जिला अव्वल रहा है।

राजस्व सुधार की दिशा में बांका लगातार अन्य जिलों के लिए प्रेरणा स्रोत

इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार हुआ है, बल्कि आमजन को भी त्वरित और सुगम सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। बांका प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि भूमि और राजस्व संबंधी सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी, न्यायसंगत और जनहितकारी हों।

बांका की इस उपलब्धि ने पूरे बिहार में एक आदर्श प्रस्तुत किया है, जिससे अन्य जिले भी प्रेरणा ले सकते हैं। प्रशासन की यह प्रतिबद्धता राजस्व प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Share
Now