Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

नहीं रहीं बालिका वधू की ‘दादी सा’ सुरेखा सीकरी का निधन ..

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का मुंबई में निधन हो गया है।

उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते आखिरी सांस ली।

ब्रेन स्ट्रोक के बाद सुरेखा पर इलाज का तेजी से असर नहीं हो रहा था।

वह लंबे समय तक अस्पताल में रही थीं उनके फेफड़ों में पानी भर गया था और दवाईयों का जैसा असर उनपर होना चाहिए वैसा नहीं हो रहा था।

ब्रेन स्ट्रोक के कारण बने क्लॉट को इलाज के जरिए निकाल दिया गया था। 

मशहूर सीरियल बालिका वधू में दादी सा की भूमिका निभाने वाली सुरेखा के निधन से हिंदी टीवी जगत में शोक की लहर है।

खबरों की मानें तो साल 2020 में सुरेखा ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुई थीं।

बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस का निधन आज कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है।

Share
Now